वेव समिट में बोले पीएम मोदी, ‘एक सदी के भीतर दादा साहब
- बॉलीवुड राष्ट्रीय
Political Trust
- May 1, 2025
- 0
- 113
- 1 minute read

नई दिल्ली। मुंबई में WAVES 2025-विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। आज इस समिट में कई बड़े फ़िल्मी सितारे शिरकत किये हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई बड़े स्टार वेव समिट में मौजूद हैं। बता दें कि यह समिट चार दिनों का होने वाला है। जिसमे कुल 90 देश और 300 कम्पनियाँ शामिल हैं। वेव समिट के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों को सम्बोधित भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि यहाँ मुंबई में सौ से ज्यादा देशों से आर्टिस्ट, इनोवेटर्स, निवेशक और नीति निर्माता एक साथ, एक ही छत के नीचे आये हुए है। जिसके तहत ग्लोबल टैलेंट और ग्लोबल क्रिएटिविटी के एक ग्लोबल इको-सिस्टम की नींव रखी जा रही है यह वाकई एक ‘वेव’ है। वेव सिनेमा में सम्बोधन के दौरान पीएम मोदी ने हिंदी सिनेमा का जिक्र करते हुए कहा कि साल 1919 में 112 साल पहले भारत की पहली फीचर फिल्म आई थी। अब एक सदी के भीतर दादा साहब फाल्के, राज कपूर और सजत्यजीत रे जैसे लोगों ने भारतीय सिनेमा को दुनिया भर में पहुंचाया। यह वेव अपने पहले पल से उदेश्य को पूरा करने में लगा है। महाराष्ट्र सीएम समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद आज विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025 के कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे। इसके अलावा फ़िल्मी जगत से एक्टर शाहरुख खान, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर कपूर, एक्ट्रेस आलिया भट्ट, म्यूजिक कंपोजर और गायक ए आर रहमान, फिल्म निर्माता जोया अख्तर समेत कई लोग शामिल हुए।