अक्षय तृतीया पर लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 140 अंक गिरा
- कारोबार राष्ट्रीय
Political Trust
- April 30, 2025
- 0
- 92
- 1 minute read

नई दिल्ली। आज अक्षय तृतीया पर शेयर बाजार लाल निशान पर खुला है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 140 अंक टूट गया। निफ्टी 24,300 के नीचे आ गया। बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस जैसे भारी भरकम शेयरों में बड़ी गिरावट ने बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स को नीचे ला दिया है।
ग्लोबल मार्केट से मिले रुझानों के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार 30 अप्रैल को लाल निशान पर खुले। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज मामूली वृद्धि के साथ 80,370.80 अंक पर खुला। लेकिन खुलते ही ये लाल निशान पर आ गया। सुबह 9:25 बजे सेंसेक्स 73.76 अंक या 0.09% की गिरावट लेकर 80,214.62 पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 आज 24,342.05 अंक पर खुला। इसके बाद इंडेक्स गिरावट में चला गया। सुबह 9:26 बजे यह 48.65 अंक या 0.20% की गिरावट लेकर 24,287.30 पर था।
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति और कैबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक पर आज निवेशकों का फोकस रहेगा। निवेशक यह बारीकी से देखेंगे कि भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ क्या कदम उठाती है और उसका बाजार पर क्या असर होता है। इसके अलावा, Q4 रिजल्ट्स, प्राइमरी मार्केट की गतिविधियां, भारत-अमेरिका ट्रेड डील, निफ्टी का साप्ताहिक F&O एक्सपायरी और विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय शेयरों की खरीद भी बुधवार को बाजार की चाल तय करेंगे।