कश्मीर से मनमोहक हैं देश की ये खूबसूरत जगहें, नाम जान हो जाएंगे हैरान
- पर्यटन
Political Trust
- April 28, 2025
- 0
- 63
- 1 minute read

Political Trust Magazine
नई दिल्ली। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पर्यटकों का रूख अचानक से कश्मीर से बदल गया है। आतंकी हमले के बाद वो लोग काफी मायूस हैं जिन्होंने इस बार गर्मियों की छुट्टियों में कश्मीर घूमने का कार्यक्रम बनाया था। आतंकी हमले के लोग दहशत में हैं और कश्मीर घूमने का विचार त्याग दिया है। लेकिन मायूस होने की जरूरत नहीं है। देश में कश्मीर से भी अच्छी मनमोहक जगहें हैं जहां पर आप अद्भुत नजारें देख सकते हैं। ये अद्भुत जगहें कश्मीर से भी अधिक मनमोहक और खूबसूरत हैं।
बर्फ से ढकी चोटियां, हरे-भरे मैदान और शांत झीलें कश्मीर को ‘धरती का स्वर्ग’ बनाती हैं। लेकिन धरती के इस स्वर्ग को आतंकियों की नजर लग गई है। परिवार के साथ सफर की योजना हो या शादी के बाद हनीमून ट्रिप हो, अधिकतर भारतीय कश्मीर जाने का सपना देखते हैं। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद कश्मीर के हालात को देखते हुए लोग अब दहशत में हैं। जो परिवार लंबे समय से गर्मियों की छुट्टियों में कश्मीर जाने की योजना बना रहे थे या जो कपल हनीमून पर कश्मीर जाना चाहते थे, वो दहशत में हैं और असमंजस्य में पड़े हुए हैं कि आखिर कश्मीर जैसे नजारे अब उन्हें कहां देखने को मिलेंगे। आइए हम बताते हैं देश की उन अद्भुत जगहों के बारे में जो कश्मीर से भी खूबसूरत हैं।
बर्फीले पहाड़ों, सुंदर झीलों से युक्त तवांग
पूर्वोत्तर भारत में अरूणाचल प्रदेश में बसा तवांग बर्फीले पहाड़ों, सुंदर झीलों और बौद्ध मठों के लिए मशहूर है। तवांग मठ एशिया का सबसे बड़ा मठ है। तवांग की प्राकृतिक सुंदरता किसी का भी दिल जीत सकती है। एक बार जो यहां आ गया यहां की खूबसूरती देखकर कश्मीर की वादियों को भूल जाएगा।
बर्फीले रेगिस्तान का अहसास कराती स्पीति घाटी
“मिनी तिब्बत” के नाम से प्रसिद्ध स्पीति घाटी बर्फीले रेगिस्तान का अहसास कराती है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, नीला आसमान और शांत वातावरण इसे कश्मीर जितना ही खास बनाते हैं। हिमाचल प्रदेश में कई हिल स्टेशन हैं जिसमें से स्पीति घाटी के नजारे कुछ हद तक कश्मीर के खूबसूरत दृश्यों का लुत्फ देते हैं।
मुनस्यारी हिल स्टेशन
उत्तराखंड के मुनस्यारी को छोटा कश्मीर कहा जाता है। मुनस्यारी बर्फ से ढकी पंचाकुली चोटियों के शानदार नजारों के लिए प्रसिद्ध है। ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं। यहां पर प्रकृति का नजारा देखने के शौकीनों के लिए काफी अच्छा माहौल है।
बादलों का घर मेघालय
बादलों का घर कहे जाने वाला मेघालय हरियाली, झरनों और अद्भुत गुफाओं के लिए जाना जाता है। चेरापूंजी और मौसिनराम जैसी जगहों की सुंदरता देखकर आप भी कह उठेंगे कि यह कश्मीर से कम नहीं।
औली के प्राकृतिक नजारे कश्मीर से भी बेहतर
कश्मीर जैसे नजारे देखना चाहते हैं तो उत्तराखंड के औली आए। जहां पर बर्फ के बीच एडवेंचर का आनंद मिलेगा। औली स्कीइंग के लिए दुनिया भर में मशहूर है। औली के प्राकृतिक नजारे कश्मीर सहित किसी भी हिमालयी क्षेत्र को टक्कर देते हैं।