मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आएंगे रामनगरी

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आएंगे रामनगरी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामनगरी आएंगे। इस वर्ष मुख्यमंत्री का यह तीसरा दौरा होगा। मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन की फाइनल तैयारियों के संदर्भ में बैठक लेंगे।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सुबह 11 बजे अयोध्या धाम आएंगे। तत्पश्चात हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद टेंट सिटी का निरीक्षण करेंगे। दोपहर दो बजे से अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा करेंगे।