राष्ट्रपति कल हरियाणा का दौरा करेंगी

 राष्ट्रपति कल हरियाणा का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल दिनांक 24 अप्रैल, 2023 को हरियाणा (करनाल और हिसार) का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति करनाल में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के 19वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। हिसार में राष्‍ट्रपति की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।