प्रियंका गांधी के स्वागत में सड़क पर बिछा दी गई पंखुड़ियां

 प्रियंका गांधी के स्वागत में सड़क पर बिछा दी गई पंखुड़ियां

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में शामिल होने के लिए शनिवार को रायपुर पहुंची। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी की अगवानी की ।शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी का 85वें पूर्ण अधिवेशन शुरू हुआ ।पार्टी प्रमुख मलिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को सत्र को संबोधित किया। प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं के स्वागत के लिए सड़क को गुलाबों के फूल से सजाया गया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 26 फरवरी को पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे