• July 16, 2026

स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी का Q1 FY27 शानदार रहा, अनएक्जीक्यूटेड ऑर्डर वैल्यू पहली बार ₹13,000 करोड़ के करीब पहुंची

 स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी का Q1 FY27 शानदार रहा, अनएक्जीक्यूटेड ऑर्डर वैल्यू पहली बार ₹13,000 करोड़ के करीब पहुंची

मुंबई– स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (SWREL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के नतीजों की घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी की अनएक्जीक्यूटेड ऑर्डर वैल्यू (UOV) लगभग ₹13,000 करोड़ तक पहुंच गई है, जो कोविड-19 के बाद अब तक का सबसे उच्च स्तर है।
कंपनी को इस तिमाही में मिस्र (Egypt) में लगभग 560 मिलियन अमेरिकी डॉलर की एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय परियोजना भी मिली है। यह परियोजना मिस्र की एक प्रमुख कंपनी के साथ 50:50 संयुक्त उद्यम (JV) के तहत पूरी की जाएगी। वेस्ट मिन्या सोलर पावर प्रोजेक्ट के तहत 1,000 मेगावाट एसी क्षमता का सोलर पीवी प्लांट और 600 मेगावाट-घंटे का बैटरी ऊर्जा भंडारण सिस्टम (BESS) स्थापित किया जाएगा। परियोजना पूरी होने पर यह मिस्र की सबसे बड़ी यूटिलिटी-स्केल अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं में शामिल होगी।
कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में उसका शुद्ध लाभ (PAT) सालाना आधार पर 36 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस (O&M) कारोबार से प्राप्त राजस्व में 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। साथ ही निर्धारित पुनर्भुगतान के चलते कंपनी का टर्म डेब्ट भी लगभग ₹160 करोड़ कम हुआ है।
घरेलू ईपीसी (EPC) कारोबार कंपनी की वृद्धि का प्रमुख आधार बना हुआ है। वर्तमान में घरेलू ऑर्डर बुक लगभग ₹7,900 करोड़ की है, जिससे आने वाले समय में राजस्व और कारोबार में स्थिर वृद्धि की संभावना बनी हुई है। कंपनी ने सकल मार्जिन को भी लगभग 9 से 10 प्रतिशत के स्तर पर बनाए रखा है।
स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी ग्रुप के ग्लोबल सीईओ चंद्र किशोर ठाकुर ने कहा कि कंपनी का मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ती UOV भविष्य में बेहतर वित्तीय प्रदर्शन का संकेत है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का बढ़ता विश्वास कंपनी की सबसे बड़ी ताकत है और अनुभवी टीम तय समयसीमा के भीतर सभी परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कंपनी के अनुसार उसके पास वर्तमान में 27.7 गीगावाट से अधिक की बिड पाइपलाइन है और उसका कारोबार अब सोलर, विंड, बैटरी स्टोरेज तथा थर्ड-पार्टी O&M सेवाओं तक विस्तारित हो चुका है।
स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड एक वैश्विक एंड-टू-एंड रिन्यूएबल ईपीसी कंपनी है, जिसकी कुल परियोजना क्षमता 28.7 गीगावाट पीक (GWp) से अधिक है। कंपनी 28 देशों में कार्यरत है तथा भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य-पूर्व, अफ्रीका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।http://Politicaltrust.in