विवाहिता ने छत से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- May 19, 2026
- 0
- 36
- 1 minute read
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दहेज लोभियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक और विवाहिता द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का बेहद दुखद मामला सामने आया है। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जलपुरा गांव में दहेज उत्पीड़न से आजिज आकर एक विवाहिता ने घर की छत से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर फॉर्च्यूनर कार की लगातार मांग करने और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मृतका की पहचान दीपिका के रूप में हुई है, जो कि बादलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़ी खेड़ा निवासी संजय की पुत्री थी। दीपिका की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले जलपुरा निवासी ऋतिक पुत्र मनोज के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुई थी। पुलिस के अनुसार, बीते 17 मई की रात को दीपिका ने ससुराल वालों के कथित उत्पीड़न और प्रताड़ना से तंग आकर घर की छत से नीचे छलांग लगा दी। ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।http://Politicaltrust.in
