एक्टर गोविंदा के इवेंट में पैपराजी और बाउंसरों के बीच झडप
- दिल्ली बॉलीवुड राष्ट्रीय
Political Trust
- May 18, 2026
- 1 minute read
मुंबई। एक्टर गोविंदा ने हाल ही में एक इवेंट में शिरकत की। इस दौरान खूब भीड़ उमड़ी। इवेंट में ही अचानक बहस और झगड़ा शुरू हो गया और यह लड़ाई गोविंदा के बाउंसर और एक पैपराजी के बीच हुई। दरअसल, बाउंसर पर पैपराजी के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है। इसके बाद पैपराजी ने भी विरोध किया और बहस शुरू हो गई। गोविंदा के बाउंसर और पैपराजी के बीच तीखी बहस और लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मामला और बढ़ता, उससे पहले गोविंदा ने दोनों के बीच आकर मामला शांत करवाया है। उन्होंने आगे बढ़कर कहा, ‘सर जी रहने दो’। एक्टर ने खुद बीच में आकर बड़ी विनम्रता से बाउंसर और पैपराजी दोनों को शांत किया। गोविंदा का यह वीडियो इवेंट से वापसी के दौरान का है। इस इवेंट में एक्टर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। सभी ने गोविंदा के डांस का लुत्फ उठाया और खूब एंजॉय किया। इवेंट में शिरकत करने के बाद गोविंदा जब लौट रहे थे, तो बड़ी संख्या में फैंस ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान बाउंसर ने एक्टर के लिए रास्ता बनाया और इस दौरान कुछ लोगों को कथित तौर पर धक्का दे दिया। इसी में पैपराजी भी थे। इसी बात पर लोग बाउंसर से भिड़ गए। बात बहुत बढ़ती उससे पहले गोविंदा ने मामला संभाल लिया।
