एनबीसीसी और एसबीआई के बीच कॉर्पोरेट वेतन पैकेज को लेकर समझौता

 एनबीसीसी और एसबीआई के बीच कॉर्पोरेट वेतन पैकेज को लेकर समझौता

Political Trust Magazine 
नई दिल्ली। एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों को समग्र कॉर्पोरेट वेतन पैकेज (सीएसपी) उपलब्ध कराने के लिए 15 मई 2026 को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
समझौते पर एसबीआई की ओर से उप महाप्रबंधक  ज्योत्सना रानी मोहाराना तथा एनबीसीसी की ओर से मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन प्रभाग)  संजीव कुमार ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एनबीसीसी के निदेशक (वित्त)  अंजीव कुमार जैन, एसबीआई के उप महाप्रबंधक अश्विन पी. कुलकर्णी सहित दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस समझौते के तहत एनबीसीसी कर्मचारियों को व्यक्तिगत एवं दुर्घटना बीमा, स्थायी एवं अस्थायी दिव्यांगता समूह सावधि जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, टॉप-अप सुविधाएं तथा ऋण सुविधाओं में विशेष छूट जैसे कई वित्तीय सुरक्षा लाभ प्रदान किए जाएंगे।http://Politicaltrust.in