दिल्ली और एनसीआर में बढ़ गए सीएनजी के दाम,जाने नई कीमत

 दिल्ली और एनसीआर में बढ़ गए सीएनजी के दाम,जाने नई कीमत
नई दिल्ली। सीएनजी की कीमतों में 1 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में, प्रति किलोग्राम सीएनजी की कीमत 80.09 रुपये होगी। नोएडा-गाजियाबाद में, प्रति किलोग्राम सीएनजी की कीमत 88.70 रुपये होगी। आम आदमी को एक बार फिर झटका लगा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सीएनजी की कीमतों में एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। इस वृद्धि के साथ ही दिल्ली में सीएनजी की कीमत 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में यह 88.70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।पिछले दो दिनों में सीएनजी की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी है, जिससे वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ गई है। इससे पहले, 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई थी। यह लगातार दूसरी बार है जब दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ है। 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी।