हरियाणा के कुंवारों की शादी कराएगी भाजपा विधायक बिमला चौधरी
- राष्ट्रीय हरियाणा
Political Trust
- May 16, 2026
- 0
- 41
- 1 minute read
रेवाड़ी। राजनीति में अक्सर सड़क, बिजली और पानी के वादे किए जाते हैं, लेकिन हरियाणा में भाजपा की एक विधायक अपने “शादी कराने” के वादे को लेकर सुर्खियों में हैं। पटौदी से विधायक बिमला चौधरी ने रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में मिली जीत के बाद अब कुंवारे युवाओं से उनके बायोडाटा (विवरण) मांग लिए हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि जो युवा कुंवारे रह गए हैं, उनकी शादी कराना अब उनकी जिम्मेदारी है।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, नगर परिषद चुनाव के दौरान रेवाड़ी के गोल चक्कर पर हुई एक जनसभा में बिमला चौधरी ने भावुक अपील करते हुए कहा था कि पहले वोट करो, फिर अपनी शादी करवाओ। उन्होंने खुद को पलवल की बेटी बताते हुए कहा था कि उन्होंने पहले भी कई युवाओं के घर बसाए हैं। चुनाव परिणामों में भाजपा की विनीता पीपल की जीत के बाद अब विधायक अपने इस वादे को अमली जामा पहनाने में जुट गई हैं।
जुबान की पक्की हूं, नजर में कोई हो तो बताओ
गुरुवार को रेवाड़ी में आयोजित एक धन्यवाद कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के साथ पहुंचीं बिमला चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैंने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि भाजपा की चेयरपर्सन बनवा दो, मैं कुंवारों की शादी करवा दूंगी। अब मैं अपनी जुबान पर कायम हूं। अगर आपकी नजर में कोई योग्य कुंवारा है, तो मुझे उसका बायोडाटा दीजिए।http://Politicaltrust.in