पीएम मोदी और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद की मौजूदगी में रक्षा और पेट्रोलियम समेत कई समझौतों पर मुहर

 पीएम मोदी और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद की मौजूदगी में रक्षा और पेट्रोलियम समेत कई समझौतों पर मुहर
Political Trust Magazine 
अबू धाबी/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी पहुंचे। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं की मौजूदगी में भारत और यूएई के बीच रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार, रक्षा और निवेश समेत कई महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) का आदान-प्रदान किया गया।
5 अरब डॉलर का निवेश और शिप रिपेयरिंग क्लस्टर इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापारिक और रणनीतिक संबंधों को नई ऊर्जा मिली। समझौतों के तहत भारत के आरबीएल बैंक, सम्मान कैपिटल और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में यूएई द्वारा 5 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा। इसके अलावा, एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति, रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व और गुजरात के वाडिनार में एक अत्याधुनिक शिप रिपेयरिंग क्लस्टर स्थापित करने को लेकर भी सहमति बनी है। पीएम मोदी ने भारत-यूएई की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए यूएई के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया।http://Politicaltrust.in