फ्रैंकफर्ट-हैदराबाद फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- राष्ट्रीय
Political Trust
- May 15, 2026
- 0
- 47
- 1 minute read
हैदराबाद। हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप मच गया। जैसे ही फ्लाइट के एयरपोर्ट पर लैंड हुई, उसे आइसोलेशन बे में जे जाकर जांच शुरू की गई है। यह घटना तब हुई जब लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट एलएच 754 वी जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही थी। उड़ान के दौरान एयरलाइन के कस्टमर सपोर्ट को एक ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया कि विमान में बम रखा गया है और शमशाबाद पहुंचने से पहले उसे उड़ा दिया जाएगा।
जैसे ही यह धमकी वाला मेल सामने आया, तुरंत ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर सीआईएसएफ और एयरपोर्ट सुरक्षा यूनिट तक सभी को अलर्ट कर दिया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि फ्लाइट सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर लैंड कर गई। लैंडिंग के बाद विमान को सीधे आइसोलेशन बे (अलग सुरक्षित क्षेत्र) में ले जाया गया, जहां उसकी बारीकी से जांच शुरू की गई।
यात्रियों को भी सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया के तहत उतारा गया और सभी की जांच की गई। शुरुआती जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं और ईमेल भेजने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसी एयरपोर्ट से एक और मामला सामने आया, जो विदेशी मुद्रा की बरामदगी से जुड़ा है। सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री से लगभग 11,85,930 रुपये मूल्य की विदेशी करेंसी पकड़ी गई। यह यात्री सैयद इस्माइल अली बताया जा रहा है, जो शमशाबाद से बैंकॉक जाने की तैयारी में था।http://Politicaltrust.in