मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के घर पर फायरिंग,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
- पंजाब राष्ट्रीय
Political Trust
- May 14, 2026
- 0
- 47
- 1 minute read
करनाल/चंडीगढ़: मशहूर पंजाबी सिंगर और ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कंग के घर पर फायरिंग की खबर ने सनसनी फैला दी है। यह घटना करनाल जिले के निसिंग क्षेत्र के गांव गोंदर की बताई जा रही है। जहां एक ओर सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी ओर करनाल पुलिस ने ऐसी किसी भी वारदात के होने से साफ इनकार कर दिया है। इस विरोधाभास ने मामले को पूरी तरह उलझा दिया है।
सोशल मीडिया पर टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई के नाम से बने पेजों पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि दिलजीत के मैनेजर के घर पर ‘ऑस्ट्रिया-मेड’ हथियारों से गोलियां चलाई गई हैं। हमलावरों ने आरोप लगाया कि दिलजीत की टीम के सदस्य ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान लड़कियों का शोषण और अभद्र व्यवहार कर रहे थे। पोस्ट में कहा गया कि बार-बार चेतावनी के बावजूद टीम में बदलाव नहीं किया गया, जिसके कारण यह कदम उठाया गया। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इन दावों की सत्यता की जांच कर रही हैं।
हंगामे के बीच निसिंग थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने स्पष्ट किया है कि पुलिस ने गांव और परिवार से विस्तृत बातचीत की है। पुलिस के मुताबिक, गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई है। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस को इस संबंध में न तो कोई शिकायत मिली है और न ही गांव वालों ने ऐसी किसी घटना की पुष्टि की है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह पोस्ट केवल सनसनी फैलाने की साजिश है।
सियासी घमासान: सीएम मान बनाम बीजेपी
इस कथित घटना ने पंजाब और हरियाणा की राजनीति में उबाल ला दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की साजिश करार दिया है। सीएम मान ने कहा, “बीजेपी दिलजीत दोसांझ पर राजनीति में आने का दबाव बना रही है। जब उन्होंने मना कर दिया, तो उन्हें डराने के लिए दूसरे तरीके अपनाए जा रहे हैं। एक कलाकार को कलाकार ही रहने देना चाहिए, उन्हें मोहरा नहीं बनाना चाहिए।”