पाकिस्तान में आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मियों समेत 9 की मौत, 35 घायल
- राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- May 13, 2026
- 0
- 50
- 1 minute read
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इन दिनों पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर हमला करने के मामले में तेजी देखने को मिल रही है। स्थानीय मीडिया ने लोकल पुलिस से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले की सेराई नौरंग तहसील में हुए एक धमाके में दो पुलिसकर्मियों समेत कम से कम नौ लोग मारे गए। पाकिस्तानी मीडिया ने लक्की मरवत जिले के पुलिस प्रवक्ता के हवाले से बताया कि इस घटना में 35 और लोग घायल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि यह साफ नहीं है कि इलाके में विस्फोटक ले जा रहा रिक्शा खड़ा था या किसी सुसाइड बॉम्बर ने उसे उड़ा दिया। बम डिस्पोजल स्क्वॉड के एक्सपर्ट ब्लास्ट की वजह का पता लगाने में लगे हुए हैं, जबकि मृतकों के शव को तहसील हेडक्वार्टर हॉस्पिटल ले जाया गया है, जबकि कुछ घायलों को बन्नू के हॉस्पिटल में ले जाया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए वीडियो में ब्लास्ट में कई दुकानें और तीन पहिए वाली गाड़ी क्षतिग्रस्त दिखे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की जगह पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम ने इलाके को घेर लिया और सबूत इकट्ठा किए। यह घटना रविवार सुबह बन्नू में एक चेकपॉइंट पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 15 पुलिसवालों के मारे जाने के बाद हुई। इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन पाकिस्तान (आईएमपी) नाम के एक उग्रवादी समूह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उस बम धमाके की जिम्मेदारी ली।
