काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टर्किश एयरलाइंस के विमान में लगी आग
- दिल्ली राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- May 13, 2026
- 0
- 52
- 1 minute read
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह टर्किश एयरलाइंस के एक विमान में लैंडिंग के दौरान आग लग गई, जिसे दमकल विभाग ने नियंत्रित कर लिया गया। यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल ने इसकी पुष्टि की।
नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी भुल के अनुसार, यात्रियों को आपातकालीन दरवाजा खोलकर बाहर निकाला गया। विमान में चार बच्चों सहित कुल 277 यात्री सवार थे। बचाव के दौरान कुछ यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं। इस्तांबुल से काठमांडू आए टीके 726 विमान के पहियों में आज सुबह करीब पौने सात बजे लैंडिंग के दौरान आग लग गई थी।
विमान के रनवे पर ही रुक जाने के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का आवागमन प्रभावित हुआ है। इस समय दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की एआई 215 और शारजाह से आ रही जी9 536 काठमांडू के आसमान में ही होल्ड किया गया। भूटान के पारो से आ रही ड्रक एयर, दुबई से आ रही फ्लाई दुबई, क्वालालंपुर और ग्वांझाओ से आ रहे नेपाल एयरलाइंस के विमान को भी होल्ड पर रखा गया है।