हापुड में पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- May 12, 2026
- 0
- 35
- 1 minute read
Political Trust Magazine
हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात उस समय हुई जब युवक शादी समारोह से लौट रहा था। हमलावरों ने रास्ते में घेरकर उस पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।मृतक की पहचान गालंद गांव निवासी पूर्व प्रधान कालू के बेटे अतुल के रूप में हुई है। बताया गया है कि अतुल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसकी शादी करीब चौदह वर्ष पहले पिंकी से हुई थी और दोनों का दस वर्षीय बेटा युवराज है। अतुल की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार अतुल सोमवार को गाजियाबाद के भोजपुर क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान गांव के ही मनजीत और उसके कुछ साथियों से उसकी कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उस समय मामला शांत करा दिया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच पहले से चल रहा विवाद गहराता चला गया।
बताया जा रहा है कि अतुल और मनजीत के बीच लंबे समय से प्रॉपर्टी और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। देर रात जब अतुल शादी समारोह से वापस लौट रहा था, तभी पिलखुवा क्षेत्र के रिलायंस रोड पर आरोपियों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने अतुल पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और गांव में भारी भीड़ जमा हो गई।