नीट-यूजी प्रश्नपत्र-सैंपल पेपर समान होने की जांच सुरक्षा एजेंसियों के हवाले

 नीट-यूजी प्रश्नपत्र-सैंपल पेपर समान होने की जांच सुरक्षा एजेंसियों के हवाले
नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की तीन मई को आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र और एक सैंपल पेपर के सवालों में समानता मिलने के मामले की अब जांच एजेंसियां पड़ताल करेंगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने छात्रों और अभिभावकों को भरोसा दिलाया है कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं होगा। एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सैंपल पेपर और मुख्य प्रश्नपत्र में समानता को सीधे तौर पर पेपर लीक नहीं माना जा सकता। इसका कारण यह है कि प्रश्नपत्र और सैंपल पेपर दोनों ही एनसीईआरटी पाठ्यक्रम और पिछले वर्षों के पैटर्न पर आधारित होते हैं। हालांकि, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मामले की जांच सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दी गई है। इसके लिए औपचारिक पत्र भी लिखा गया है।
राजस्थान के कोटा में सामने आया था मामला
बता दें कि राजस्थान के कोटा में ऐसा मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस पहले से जांच कर रही है। अब केंद्रीय एजेंसियां जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय करेंगी। एनटीए ने अपील की है कि अभिभावक किसी भी अफवाह से परेशान न हों।http://Politicaltrust.in