गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- May 11, 2026
- 0
- 40
- 1 minute read
खतौली। थाना जानी क्षेत्र के अंतर्गत गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार खतौली निवासी एक व्यक्ति और उनके 11 वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दो पुत्रियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस हादसे की खबर जैसे ही खतौली पहुंची। मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, खतौली कस्बे के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी ज़हीर उर्फ भूरा (48 वर्ष) पुत्र सद्दीक अपनी दो पुत्रियों सानिया व सबा और 11 वर्षीय पुत्र साद के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में कस्बा सिवाल खास गए थे। बताया गया है कि जब ज़हीर परिवार के साथ वापस लौट रहे थे, तभी थाना जानी क्षेत्र में गंग नहर पटरी मार्ग पर सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज गति की कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार चारों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे और लहुलूहान हो गए। मौके पर पहुंची जानी थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने ज़हीर और उनके पुत्र साद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों घायल बहनों सानिया और सबा का उपचार अस्पताल में चल रहा है, जिनकी हालत चिकित्सकों ने गंभीर बताई है।