पिज्जा दुकान में थूक लगाने का वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

 पिज्जा दुकान में थूक लगाने का वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार
Political Trust Magazine 
नोएडा। नोएडा में एक पिज्जा दुकान के कर्मचारी द्वारा पिज्जा बनाते समय उस पर थूक लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर हिंदू संगठनों के लोगों ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन भी किया।
थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि 10 मई की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सेक्टर-22 स्थित एक पिज्जा दुकान में काम करने वाला कर्मचारी पिज्जा बनाते समय आपत्तिजनक कृत्य करता दिखाई दे रहा था।
पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और आरोपी मुजम्मिल पुत्र साकिर निवासी ग्राम गिझौड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र 30 वर्ष है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।