भारत गौरव ट्रेन कराएगी सात ज्योतिर्लिंग व दक्षिण भारत की यात्रा, जाने आईआरसीटीसी की योजना
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- May 9, 2026
- 0
- 39
- 1 minute read
Political Trust Magazine
नई दिल्ली। आईआरसीटीसी अगले महीने मुरादाबाद रेल मंडल से दो भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाएगा। धार्मिक पर्यटन के विशेष पैकेज वाली इन ट्रेनों का संचालन योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। यात्रियों को मुरादाबाद व बरेली समेत कई स्टेशनों से चढ़ने और उतरने की सुविधा मिलेगी।
पहली ट्रेन 12 जून से 23 जून 2026 तक चलेगी। इसमें श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर समेत सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे। इसके साथ द्वारकाधीश, भेंट द्वारका, पंचवटी और कालाराम मंदिर भी यात्रा में शामिल हैं।
दूसरी ट्रेन का पैकेज 29 जून से 10 जुलाई 2026 तक चलेगा। इसमें तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। आईआरसीटीसी के अनुसार पैकेज में ट्रेन यात्रा, ठहरने की व्यवस्था, शाकाहारी भोजन और स्थानीय भ्रमण के लिए बस सुविधा शामिल रहेगी।
यात्रियों को स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी श्रेणी में यात्रा का विकल्प मिलेगा। यात्री ईएमआई के जरिये भी आसान किश्तों में किराये का भुगतान कर सकेंगे। बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।
आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक वायु नंदन शुक्ला ने बताया कि इस पैकेज में यात्रियों को होटल में ठहराव व मंदिरों तक लाने व ले जाने के लिए कैब की सुविधा भी शामिल है। वहीं आईआरसीटीसी के प्रबंधक (टूरिज्म) नवनीत गोयल ने बताया कि मुरादाबाद से बुकिंग कराने वाले यात्री 9717649141 और 7302821864 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।http://Politicaltrust.in