PEFI ने बंगाल जीत पर सतीश उपाध्याय को दी बधाई, दिल्ली में भव्य स्वागत

 PEFI ने बंगाल जीत पर सतीश उपाध्याय को दी बधाई, दिल्ली में भव्य स्वागत

Political Trust Magazine 
नई दिल्ली। PEFI ने बंगाल जीत पर सतीश उपाध्याय को दी बधाई, दिल्ली में भव्य स्वागत
नई दिल्ली। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI) ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं चुनाव सह-प्रभारी सतीश उपाध्याय को बधाई दी। इस अवसर पर मालवीय नगर स्थित सतीश उपाध्याय के कार्यालय में संगठन की पूरी कार्यकारिणी ने उनका जोरदार स्वागत किया।

 

कार्यक्रम के दौरान सतीश उपाध्याय ने बंगाल की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह परिणाम जनता के विश्वास और बदलाव की इच्छा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह जीत ममता सरकार के प्रति जनता की नाराज़गी और “रिजेक्शन” को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।
जैसा कि विदित है कि कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से भावनात्मक लगाव भाजपा की विजय में महत्वपूर्ण योगदान में सहायक सिद्ध हुआ स्वागत करने वालों में पेफी के राष्ट्रीय सचिव प्रोफेसर डॉ पीयूष जैन
, सीईओ संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष हरदेव सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कुमार गौड़, पुनीत आर्या, दीक्षांत सोलंकी, बब्बू मान सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी भाजपा की जीत पर खुशी व्यक्त की और नई सरकार के सफल कार्यकाल की कामना की।