मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बोला भाजपा पर हमला, हार का जिम्मेदार पीएम और गृहमंत्री पर लगाया

 मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बोला भाजपा पर हमला, हार का जिम्मेदार पीएम और गृहमंत्री पर लगाया
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोला है। ममता ने कहा कि छात्र राजनीति के दिनों से लेकर आज तक, ऐसा गंदा और घिनौना चुनाव नहीं देखा। मुख्यमंत्री ने सीधा आरोप लगाया कि यह चुनाव भाजपा के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरी सरकारी मशीनरी, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सीधे हस्तक्षेप के खिलाफ था। ममता ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दावा किया कि साजिश के तहत वोटर लिस्ट से 90 लाख नाम हटा दिए गए थे। जब टीएमसी कोर्ट गई, तब जाकर 32 लाख नाम बहाल हुए, लेकिन खेल यहीं खत्म नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में चोरी-छिपे 7 लाख अन्य नाम जोड़ दिए गए, जिसके बारे में किसी को कानोकान खबर नहीं होने दी गई। ममता ने कहा कि 2004 में जब वह अकेली थीं, तब भी उन्होंने ऐसी चुनावी डकैती और अत्याचार नहीं देखा था।
चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने एक विशेष टीम गठित करने की घोषणा की है। इस टीम का काम होगा बंगाल में पार्टी की हार का समीक्षा करना। इसमें पार्टी के दस नेता शामिल होंगे।
ममता ने कहा कि यह चुनाव नहीं, बल्कि जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों और ईवीएम की खुली लूट थी। उन्होंने तकनीकी धांधली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि वोटिंग के बाद भी ईवीएम में 80-90% चार्ज कैसे रह सकता है? यह नामुमकिन है। ममता ने सनसनीखेज दावा किया कि चुनाव से दो दिन पहले उनके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, छापेमारी की गई और निष्पक्ष आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को हटाकर भाजपा के पसंदीदा लोगों को तैनात कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने सीधा वार करते हुए कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग के बीच यह मैच फिक्सिंग थी। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर साजिश रचकर 90 लाख नाम वोटर लिस्ट से काटे गए और कोर्ट जाने के बाद केवल 32 लाख ही वापस जुड़े। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर सीधा हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में ऐसा नीच और घिनौना खेल कभी नहीं देखा।http://Politicaltrust.in