उत्तराखंड में बदला मौसम, पंजाब की फिजा में घुली ठंड
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- May 5, 2026
- 0
- 50
- 1 minute read
देहरादून। आज मंगलवार को उत्तराखंड में मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन, बारिश, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं दूसरी ओर पंजाब में माैसम में ठंडक घुल गई है। दो दिन गरज-चमक के साथ हुई बारिश से पारा लुढ़क गया है। एनसीआर में भी तापमान समान्य से कम है।
सूबे का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री नीचे पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 36.7 डिग्री तापमान बठिंडा में रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है।
विभाग के अनुसार 7 मई से तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 10 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर तेज आंधी और बारिश की संभावना है।
न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य के करीब बना हुआ है। सबसे कम 17.5 डिग्री न्यूनतम तापमान एसबीएस नगर में दर्ज हुआ। अमृतसर लुधियाना पटियाला सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच रहा।