निजमुला घाटी में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत

 निजमुला घाटी में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत
Political Trust Magazine 
चमोली। चमोली जनपद के निजमुला घाटी के भनाली तोक में बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से भेड़पालकों की करीब 500 बकरियां मर गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि ये बकरियां भनाली तोक में चरान के लिए गई थी। बकरियां 14 भेड़पालकाें की हैं। पशुपालन विभाग के डॉ. बकरियाें का मौके पर ही पोस्टमार्टम करेंगे। बड़ी संख्या में बकरियों के मरने से भेड़पालकों को भारी आर्थिक नुकसान हो गया है।