फालता में पुनर्मतदान के बीच हंगामा, टीएमसी पर धमकी देने का आरोप
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- May 2, 2026
- 0
- 41
- 1 minute read
Political Trust Magazine
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम में आज 15 बूथों पर दोबारा मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने वोट में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद यह फैसला लिया। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
पुनर्मतदान में दोपहर तक 55% से ज्यादा मतदान
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में चल रहे पुनर्मतदान के बीच दोपहर 1 बजे तक मतदान का अच्छा रुझान सामने आया है। मगरहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में करीब 56.33 प्रतिशत और डायमंड हार्बर में लगभग 54.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोनों सीटों को मिलाकर कुल मतदान प्रतिशत 55 फीसदी से ज्यादा रहा। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग में मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फालता इलाके में पुनर्मतदान के दौरान तनाव का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता उन्हें धमका रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान की मांग उठाई। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस और केंद्रीय बल हालात पर नजर बनाए हुए हैं।