मणिपुर के चुराचांदपुर में प्रमुख पुल ढहा, सिलचर और मिजोरम के लिए जरूरी सप्लाई बाधित

 मणिपुर के चुराचांदपुर में प्रमुख पुल ढहा, सिलचर और मिजोरम के लिए जरूरी सप्लाई बाधित
Political Trust Magazine 

चुराचांदपुर। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में एक अहम बैली ब्रिज ढह जाने से इलाके की कनेक्टिविटी प्रभावित हो गई है। यह घटना देर शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तुईवाई नदी पर बना यह बैली ब्रिज सिनजावल और खुआंगजिन गांवों को जोड़ता था, जो राष्ट्रीय राजमार्ग NH-102B पर स्थित है। बताया गया कि पुल उस समय टूट गया जब सीमेंट से लदे दो ट्रक उस पर से गुजर रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, जिससे बड़ी राहत मिली है। हालांकि, पुल गिरने से इलाके की आवाजाही पर गंभीर असर पड़ा है। यह मार्ग चुराचांदपुर के लिए बेहद महत्वपूर्ण आपूर्ति लाइन माना जाता है, जिसके जरिए असम के सिलचर और मिजोरम से जरूरी सामान की सप्लाई होती है। पुल के टूटने से फिलहाल इस सप्लाई चेन में बाधा आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि पुल की मरम्मत और बहाली का कार्य तेजी से किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द आवागमन और सप्लाई को बहाल किया जा सके।http://Politicaltrust.in