शादी से लौट रही दो बहनों के साथ 9 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- April 29, 2026
- 0
- 56
- 1 minute read
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में शादी से लौट रही दो बहनों के साथ 9 लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो आदिवासी बहनों के साथ 9 लड़कों ने अलग-अलग जगह पर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मिली जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल की शाम 4 नाबालिग लड़कियां शादी समारोह से देर रात घर लौट रही थीं। इस दौरान बाइक पर सवार 9 लड़कों ने उनका रास्ता रोक। किसी तरह दो नाबालिगों ने बचकर भाग निकलीं। वहीं दो नाबालिगों के साथ आरोपियों ने अलग अलग जगहों पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
जानकारी के अनुसार, दो बजे रात को पीड़िता घर पहुंची, लेकिन डर की वजह से घर में कुछ नहीं बताया। वहीं 25 अप्रैल को एक नाबालिग ने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद परिजन थाना रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। 26 अप्रैल को पुलिस ने एक नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्रियांशु खलखो, आशीष, राहुल व अन्य के खिलाफ धारा 70 (2) बीएनएस और पॉक्सो एकट की धारा 4(2), 5 (जी) व 6 के तहत अपराध दर्ज किया और दोनों पीड़िताओं की एमएलसी हुई। सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने दो नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में दो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 29 अप्रैल को दोनों नाबालिग लड़कियों को अंबिकापुर लाया गया है।
