सिटी मॉल में लगी भीषण आग, पूरी बिल्डिंग खाली कराई
- राष्ट्रीय
Political Trust
- April 29, 2026
- 0
- 49
- 1 minute read
कोटा। कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालावाड़ रोड पर बुधवार सुबह सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर उस समय भड़की जब अधिकांश दुकानें बंद थीं।घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे मिली, जिसके महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के लिए कोटा शहर के विभिन्न इलाकों जैसे सब्जी मंडी, श्रीनाथपुरम, भामाशाह मंडी के साथ-साथ कोटा थर्मल और डीसीएम से भी दमकलें मंगाई गईं। कुल 12 से अधिक दमकल वाहन लगातार आग बुझाने में जुटे रहे।
दमकल विभाग के अनुसार आग मॉल के ऊपरी हिस्से में बर्गर किंग रेस्टोरेंट के पास लगी, जिसके बाद तेजी से धुआं और लपटें फैल गईं। आग लगने के करीब डेढ़ घंटे बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया, हालांकि अभी भी दूसरे फ्लोर पर भारी मात्रा में धुआं मौजूद है।
मॉल खाली कराया गया, लोग घबराकर बाहर भागे
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने तुरंत मॉल को खाली कराया। मॉल में मौजूद लोग घबराकर बाहर भागते नजर आए, जबकि कुछ लोग घटना का वीडियो बनाते भी देखे गए। आसपास के क्षेत्र में करीब 1 से 2 किलोमीटर तक धुआं फैल गया, जिससे लोगों को दूर हटाया गया। सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया। फिलहाल मॉल में एंट्री बंद कर दी गई है।