स्विस एयर लाइंस की फ्लाइट के इंजन में टेकआफ के दौरान आग लगी, 6 यात्री घायल

 स्विस एयर लाइंस की फ्लाइट के इंजन में टेकआफ के दौरान आग लगी, 6 यात्री घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया। ज्यूरिख जाने वाली स्विस इंटरनेशनल एयर लाइन्स (Swiss Air) की फ्लाइट के इंजन में टेक-ऑफ के दौरान अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद विमान के अंदर और रनवे पर अफरा-तफरी मच गई। आपातकालीन निकासी (Evacuation) के दौरान 6 यात्री घायल हो गए हैं।

विमान अपने निर्धारित समय पर उड़ान भरने के लिए रनवे नंबर 28 पर दौड़ रहा था। जैसे ही विमान ने अपनी रफ्तार पकड़ी, उसके बाएं इंजन (Left Engine) से तेज धदिल्ली एयरपोर्ट विमान हादसा, स्विस एयर इंजन आग, IGI एयरपोर्ट इमरजेंसी, दिल्ली-ज्यूरिख फ्लाइट, विमान से धुआं, दिल्ली न्यूज़ आज।माके की आवाज आई और आग की लपटें निकलने लगीं। पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए 104 नोट्स (करीब 192 किमी/घंटा) की रफ्तार पर ही ‘रिजेक्टेड टेक-ऑफ’ (आरजीओ) का फैसला लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। विमान रुकते ही एयरपोर्ट के फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया गया। विमान में कुल 232 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड्स (Inflatable Slides) के जरिए विमान से बाहर निकाला गया।स्लाइड्स से तेजी से उतरने के दौरान संतुलन बिगड़ने से 6 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर और बाद में पास के निजी अस्पताल (मेदांता) में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया।