उत्तराखंड बोर्ड का इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम जारी,गीतिका प्रथम और सुशीला दूसरे नंबर पर
- उत्तराखण्ड राष्ट्रीय
Political Trust
- April 25, 2026
- 0
- 42
- 1 minute read
Political Trust Magazine
देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का कुल परिणाम 85.11% रहा, जिसमें बालिकाओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया। बालिकाओं का पास प्रतिशत 88.09% दर्ज किया गया, जबकि बालकों का 81.93% रहा। श्रेणीवार परिणाम की बात करें तो 7,814 परीक्षार्थी (7.77%) सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए, 41,507 छात्र (41.32%) प्रथम श्रेणी, 34,987 (34.82%) द्वितीय श्रेणी और 330 (0.32%) तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किए गए।
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 में इस वर्ष बारहवीं कक्षा में गीतिका पंत (बागेश्वर) तथा सुशीला मेहंदीरत्ता (उधम सिंह नगर) ने 98.00% (490/500) अंकों के साथ संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। वहीं, दूसर नंबर पर आर्यन ने 97.80% (489/500) अंक प्राप्त किए। वहीं, तृतीय स्थान पर वंशिका ने 97.00% (485/500) अंक प्राप्त किए।
गीतिका पंत ने हाईस्कूल में प्रदेश की मेरिट सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया था, जिसे सुधारते हुए अब उन्होंने इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश टॉप किया है। 10वीं के 10वें पायदान से 12वीं में शिखर तक का उनका यह सफर अन्य बच्चों के लिए काफी प्रेरणादायक हैं।