नहर में ट्रक गिरने से तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत
- राष्ट्रीय
Political Trust
- April 23, 2026
- 0
- 51
- 1 minute read
Political Trust Magazine
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। तेज रफ्तार से जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नेमुआ चौराहे के पास नेशनल हाईवे-39 से नीचे नहर में जा गिरा। पुलिस के अनुसार, सरिया (स्टील रॉड) से लदा ट्रक पहले डिवाइडर तोड़ते हुए नहर में जा गिरा, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के समय ट्रक में मौजूद ड्राइवर, क्लीनर और एक मजदूर केबिन में ही फंस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों में दो की पहचान दिलीप केवट (पिता राजेश केवट), निवासी पदरी गांव, और विष्णु केवट (पिता माखनलाल केवट), निवासी रामगढ़, जिला मैहर के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्रेन की मदद से ट्रक को नहर से बाहर निकाला गया, जिसके बाद दो शव बरामद किए गए। तीसरा शव ट्रक के मलबे में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए गैस कटर की मदद से ट्रक के हिस्सों को काटना पड़ा।