ट्रैक्टर पलटने से चार युवकों की मौके पर मौत, इलाके में हड़कंप  

 ट्रैक्टर पलटने से चार युवकों की मौके पर मौत, इलाके में हड़कंप  
बुलंदशहर। अनूपपुर के करन पठार थाना क्षेत्र में आज रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। ट्रैक्टर में सवार सभी लोग करंजिया डिंडोरी से अनूपपुर जिले के पौनी स्थित क्रेशर गिट्टी लेने जा रहे थे। जहां क्रेशर से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर ट्रैक्टर ठाढ़ पाथर तालाब के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे के समय ट्रैक्टर में चार लोग सवार थे, जो ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के चारों पहिए ऊपर उठ गए। नीचे चार युवकों के शव बुरी तरह दबे हुए हैं। यह मंजर देख मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। परिजनों को हादसे की जानकारी मिली तो पूरा गांव घटनास्थल की ओर भाग पड़ा। मौके का दृश्य देख सभी के दिल दहल गए।