अक्षय तृतीया से पहले सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, कीमती धातुओं ने बताया रिकॉर्ड
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- April 17, 2026
- 0
- 44
- 1 minute read
नई दिल्ली। 19 अप्रैल को ‘अक्षय तृतीया’ पर्व से ठीक पहले सोने और चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड बनाया है। आज शुक्रवार को सोने के भाव में तीन हजार रुपये और चांदी में 11 हजार 800 रुपये का उछाल आया है। कीमतों के उच्चतम स्तर पर होने के बावजूद, शादियों के सीजन और त्योहारी मांग के चलते आभूषण ब्रांड्स को इस साल भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
राष्ट्रीय राजधानी में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना तीन हजार रुपये (लगभग 2 प्रतिशत) की तेजी के साथ 1.58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 1.55,000 रुपये पर था। इसी तरह, चांदी 11.800 रुपये (4.81 प्रतिशत) की तेजी के साथ 2.57,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसके विपरीत, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 45.88 डॉलर (करीब 1 प्रतिशत) गिरकर कारोबार कर रहा था।
एमसीएक्स डेटा के मुताबिक, पिछले एक साल में सोने ने निवेशकों को करीब 44.80 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है। अप्रैल 2025 में सोना जहां 95,000 रुपये के आसपास था, वहीं अब यह 1,52,000 से ऊपर पहुंच चुका है। गौरतलब है कि पिछले साल अक्षय तृतीया पर देश भर में लगभग 18,000 करोड़ रुपये मूल्य का 20 टन सोना बिका था।