एलपीजी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए जरूरी है DAC कोड, डिलीट होने के बाद ऐसे करें फिर से जनरेट
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- April 17, 2026
- 0
- 34
- 1 minute read
Political Trust Magazine
दिल्ली। एलपीजी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए इन दिनों DAC (डेलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड) अनिवार्य हो गया है। सिलेंडर बुक करने के बाद यह कोड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भेजा जाता है। अक्सर जल्दबाजी में या फोन की मेमोरी फुल होने के कारण ग्राहक इस महत्वपूर्ण मैसेज को डिलीट कर देते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ अपने फोन में ओटीपी को एक घंटे बाद डिलिट करने वाला सेटिंग ऑन किए रहते हैं, इस वजह से भी DAC डिलिट हो जाता है।
ऐसे में जब डिलीवरी मैन घर आता है, तो कोड न होने के कारण सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है। मगर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप गैस कंपनियों से इस कोड को दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।
आइए इसी के बारे में जानते हैं।
डिलीवरी मैन की मदद से दोबारा पाएं ओटीपी
DAC को दोबारा प्राप्त करने का सबसे आसान तरीका है कि आप डिलीवरी पर्सन से ही दोबारा कोड भेजने का अनुरोध करें। डिलीवरी मैन के पास मौजूद एप में ‘Resend DAC’ या ‘कोड दोबारा भेजें’ का विकल्प होता है। इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर तुरंत एक नया 4-अंकों का ओटीपी आ जाएगा।
आधिकारिक मोबाइल ऐप का करें उपयोग
इंडेन (IndianOil One), एचपी (HP Pay) और भारत गैस (Hello BPCL) के अपने आधिकारिक ऐप्स हैं। एप खोलकर अपने अकाउंट में लॉग इन करें और ‘ऑर्डर हिस्ट्री’ या ‘करेंट बुकिंग’ सेक्शन में जाएं।
यहां आपको अपनी मौजूदा बुकिंग के साथ ‘Get DAC’ का बटन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक कर आप कोड देख सकते हैं। यह सुविधा 24/7 उपलब्ध है और आप डिलीवरी से पहले ही अपना कोड सुरक्षित नोट कर सकते हैं।अगर ऊपर दिए गए तरीके काम नहीं कर रहे, तो आप संबंधित गैस एजेंसी के टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। कस्टमर केयर अधिकारी आपकी पहचान सत्यापित करने के बाद आपको नया ऑथेंटिकेशन कोड भेज देंगे। आप अपनी स्थानीय गैस एजेंसी को फोन करके भी नया कोड री-जेनरेट करने का आग्रह कर सकते हैं।भविष्य के लिए बेहतर होगा कि कोड आते ही उसे कहीं लिख लें या मैसेज को ‘Star’ मार्क कर दें। अपने फोन के सेटिंग में चेक करें कि ओटीपी ऑटो-डिलिट वाली सेटिंग तो ऑन नहीं है।