सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा: धर्मेंद्र प्रधान

 सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा: धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सम्राट चौधरी को बिहार में एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई देते हुए उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का नेतृत्व राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
ओडिशा के संबलपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रधान ने कहा कि बिहार में एनडीए के नए नेता का चयन सर्वसम्मति से हुआ है, जो उनके प्रति गठबंधन के अटूट विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राज्य की राजनीति में स्थिरता और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्यक्त किया कि सम्राट चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार के समग्र विकास के लिए प्रभावी कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ सम्राट चौधरी राज्य की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और विकास की रफ्तार को तेज करेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने सम्राट चौधरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार नई उपलब्धियां हासिल करेगा। उल्लेखनीय है कि सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है और वे बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।