TMC सांसद बोले, लोकसभा का डिप्टी स्पीकर पद नौ साल से खाली, सरकार ने बनाया संसद का मजाक

 TMC सांसद बोले, लोकसभा का डिप्टी स्पीकर पद नौ साल से खाली, सरकार ने बनाया संसद का मजाक
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने संसद की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि सरकार संसद का मजाक बना रही है। उन्होंने कहा, लोकसभा के उपाध्यक्ष का पद साल 2019 से खाली पड़ा है। सरकार ने इतने वर्षों में इस पद को भरने की कोई कोशिश नहीं की। लेकिन राज्यसभा के उपसभापति का पद, जो सिर्फ 10 दिनों से खाली हुआ है, उसे भरने के लिए भाजपा इतनी जल्दबाजी क्यों दिखा रही है।सांसद ने चुनाव की तारीख पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा भाजपा यह चुनाव 17 अप्रैल को क्यों करवाना चाहती है। डेरेक ओ ब्रायन के अनुसार, इस समय कई सांसद अपने-अपने राज्यों में विधानसभा चुनावों में व्यस्त हैं। उनका कहना है कि जब सांसद चुनाव प्रचार में लगे हैं, तब सदन में इस तरह का चुनाव कराना गलत है। उन्होंने इस प्रक्रिया को शर्मनाक बताया है।