PNG कनेक्शन बढ़ाने और 24×7 हेल्पलाइन के निर्देश
- राष्ट्रीय
Political Trust
- April 11, 2026
- 0
- 62
- 1 minute read
मुंबई। पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने के बीच महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने शहर गैस वितरण कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे 24 घंटे हेल्पलाइन शुरू करें और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन की प्रक्रिया को तेज करें।
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वैश्विक स्तर पर सप्लाई बाधित होने से पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता प्रभावित हुई है, जिससे एलपीजी की आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है। ऐसे में PNG कनेक्शन को बढ़ावा देना एक तात्कालिक समाधान के रूप में देखा जा रहा है, ताकि आम लोगों को गैस की कमी का सामना न करना पड़े।
सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी गैस कंपनियां 24×7 हेल्पलाइन शुरू करें। शहरों की आबादी के अनुसार हेल्पडेस्क और कॉल सेंटर बढ़ाए जाएं। उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने में कोई परेशानी न हो।
सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी गैस कंपनियां 24×7 हेल्पलाइन शुरू करें। शहरों की आबादी के अनुसार हेल्पडेस्क और कॉल सेंटर बढ़ाए जाएं। उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने में कोई परेशानी न हो।