सीजफायर के बीच तेल रिफाइनरी को बनाया निशाना,28 ईरानी ड्रोन हवा में ध्वस्त  

 सीजफायर के बीच तेल रिफाइनरी को बनाया निशाना,28 ईरानी ड्रोन हवा में ध्वस्त  
कुवैत। ईरान में सीजफायर ऐलान के बाद फिर से हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की लवन आइलैंड स्थित एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है। यह हमला लोकल समय के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे हुआ। हमले के बाद रिफाइनरी में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए तुरंत फायर ब्रिगेड और सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। वहीं कुवैत ने दावा किया है कि ईरान ने उसके देश पर ड्रोन हमला किया। कुवैत मीडिया एजेंसी ने रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुलअज़ीज़ अल-ओतैबी के हवाले से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह से दोपहर तक 28 ईरानी ड्रोन को हवा में ही ध्वस्त कर दिया गया।अल-ओतैबी के अनुसार, कुछ ड्रोन देश के दक्षिणी हिस्से तक पहुंचे और अहम ठिकानों को निशाना बनाया। इन ठिकानों में तेल के बड़े प्लांट, बिजली घर और डीसैलिनेशन प्लांट शामिल हैं, जिन्हें काफी नुकसान पहुंचाया गया है। ईरान की आईआरएनए एजेंसी ने दावा किया कि उनकी रिफाइनरी पर हुए हमले के बाद ईरान ने कुवैत और यूएई पर ड्रोन अटैक किया है। दूसरी ओर, लेबनान में भी हमले जारी हैं। अलजजीरा के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में इजरायल की ओर से हमले किए जा रहे हैं।अल-ओतैबी के अनुसार, कुछ ड्रोन देश के दक्षिणी हिस्से तक पहुंचे और अहम ठिकानों को निशाना बनाया। इन ठिकानों में तेल के बड़े प्लांट, बिजली घर और डीसैलिनेशन प्लांट शामिल हैं, जिन्हें काफी नुकसान पहुंचाया गया है। ईरान की आईआरएनए समाचार एजेंसी ने दावा किया कि उनकी रिफाइनरी पर हुए हमले के बाद ईरान ने कुवैत और यूएई पर ड्रोन अटैक किया है। दूसरी ओर, लेबनान में भी हमले जारी हैं। अलजजीरा के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में इजरायल की ओर से हमले किए जा रहे हैं।