दुबई में बैठे आतंकी आकिब के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, एटीएस ने किया था आतंकी मॉड्यूल का खुलासा
- दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य
Political Trust
- April 7, 2026
- 0
- 62
- 1 minute read
लखनऊ। यूपी एटीएस ने संदिग्ध आतंकी आकिब के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर बड़ी कार्रवाई की है। आकिब को साकिब उर्फ डेविल के मॉड्यूल का सरगना बताया जा रहा है और वह फिलहाल दुबई में है।चार दिन पहले एटीएस ने संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया था। साकिब, अरबाब, लोकेश और विकास को गिरफ्तार किया गया था। जांच में खुलासा हुआ था की दुबई में बैठे आकिब ने साकिब का संपर्क पाकिस्तानी हैंडलर्स से कराया था।
संदिग्ध आतंकी साकिब भी अपने स्तर पर पूरा नेटवर्क तैयार कर रहा था। एक दर्जन से अधिक ग्रुप टेलीग्राम पर बनाए थे। जिनके जरिये लोगों को जोड़ रहा था। इन ग्रुपों में देश के खिलाफ भड़काऊ वीडियो, पोस्ट आदि करता था। कट्टपंथी उससे जुड़ रहे थे। इसमें यूपी ही नहीं आसपास के राज्यों के लोग भी शामिल थे। आरोपियों के पास से मिले मोबाइल फोन से इसका खुलासा हुआ है।
वारदात को अंजाम देने का था प्रयास
एटीएस ने दो अप्रैल को पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर वारदातों को अंजाम देने की साजिश रचने वाले मॉड्यूल का खुलासा किया था। जांच एजेंसी ने मेरठ के साकिब, अरबाब, गौतमबुद्धनगर के लोकेश और विकास को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी एटीएस की रिमांड पर हैं। उनसे पूछताछ जारी है। दुबई में बैठे आकिब ने साकिब का हैंडलर्स से संपर्क कराया था। उसके बाद साकिब अपने लेवर पर टीम बनानी शुरू कर दी थी। सूत्रों के मुताबिक वह अपना नेटवर्क यूपी के अधिक से अधिक शहरों के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, मुंबई आदि में भी बना रहा था। जिस तरह से उसको ग्रुप में जोड़कर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया था, उसी तरह वह अन्य लोगों को तैयार कर रहा था। जिससे कम से कम समय में अधिक से अधिक घटनाओं को अंजाम दे सकें। ग्रुप में सैकड़ों लोग जुड़े हैं। जांच एजेंसी इन सभी के बारे में जानकारी जुटा रही है।