पाकिस्तानी रक्षामंत्री की भारत को धमकी, कोलकाता को निशाना बनाने की चेतावनी
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- April 5, 2026
- 1 minute read
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इससे तनाव बढ़ने की आशंका है। हाल में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को लेकर एक विवादित बयान दिया, जिसने राजनीतिक और सैन्य हलकों में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भारत भविष्य में किसी भी तरह की “दुस्साहसिक कार्रवाई” करता है, तो पाकिस्तान उसका जवाब कोलकाता जैसे बड़े शहर को निशाना बनाकर देगा।
आसिफ ने यह बयान सियालकोट में दिया है। सियालकोट, जो लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर स्थित है, पाकिस्तान का एक अहम सैन्य और औद्योगिक केंद्र माना जाता है। उन्होंने भारत के खिलाफ सख्त लहजे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर भारत पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराकर किसी सैन्य ऑपरेशन की कोशिश करता है, तो पाकिस्तान भी पीछे नहीं हटेगा और जवाबी कार्रवाई करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार प्रतिक्रिया सीमित नहीं होगी, बल्कि बड़े और रणनीतिक लक्ष्यों को निशाना बनाया जा सकता है।
बयान में ख्वाजा आसिफ ने एक और गंभीर दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत एक “झूठा नैरेटिव” तैयार करने की योजना बना रहा है। उनके मुताबिक, ऐसी खबरें हैं कि भारत अपने ही लोगों या कुछ पाकिस्तानियों के माध्यम से एक फर्जी ऑपरेशन को अंजाम देने की कोशिश कर सकता है, जिसमें कुछ शवों को कहीं रखकर यह दावा किया जाएगा कि वे आतंकवादी थे और उन्होंने कोई बड़ी घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, आसिफ ने अपने इस आरोप के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया, जिससे उनके दावे की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की ओर से इस तरह के आरोप लगाए गए हों। इससे पहले भी कई मौकों पर इस तरह के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन अक्सर इनके समर्थन में ठोस प्रमाण सामने नहीं आ पाए हैं। इसके बावजूद, ऐसे बयान दोनों देशों के बीच अविश्वास को और गहरा कर देते हैं।