भाजपा को रोजगार, शिक्षा, अस्पताल, स्कूल, सड़क बनाने की चिंता नहीं, गांव-गांव श्मशान बनाने की चिंता : संजय सिंह
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- April 4, 2026
- 0
- 60
- 1 minute read
लखनऊ। प्रदेश नफरत की आग में जल रहा है। प्रधानमंत्री यूपी आते हैं तो उन्हें गांव-गांव कब्रिस्तान दिखाई देते है। भाजपा को रोजगार, शिक्षा, अस्पताल, स्कूल, सड़क बनाने की चिंता नहीं, गांव-गांव श्मशान बनाने की चिंता है। प्रदेश के लोगों को यदि शांतिपूर्ण माहौल चाहिए तो आप की सरकार बनाएं। ये बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक से रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा के शुभारंभ के बाद किदवई पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।उन्होंने कहा भाजपा का दूसरा नाम भारतीय झगड़ा पार्टी है। इनकी नीति है झगड़ा कराओ राज करो। धर्म और जाति के नाम पर लड़ाओ। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों को समय से खाद तक नहीं मिल रही है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देश में नफरत फैलाने के लिए लोगों की कपड़ों से पहचान हो जाती है।
यूएई, कतर, बहरीन और अन्य मुस्लिम देशों से सारी गैस और तेल आ रहा है। नफरती लोग इस गैस से खाना न पकाएं। कहा कि दिल्ली जैसी बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चाहिए तो आप की सरकार चुनो। योगी सरकार युवाओं को रोजगार दे और रोजगार नहीं दे सकती तो 10 हजार रुपये प्रतिमाह रोजगार भत्ता दे। इसके लिए दो घंटे सरकारी कार्यालयों में काम करा लिया जाए।
संजय सिंह ने कहा कि देश में ऊर्जा संकट और गैस की किल्लत है। लोग लाइन में लगे हैं। यह सरकार की विदेश नीति की नाकामी के कारण है। प्रधानमंत्री खुद ही कहते हैं कि कोरोना जैसे हालात है। इस दौरान प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ़ हृदेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत, विधायक विशेष रवि, सुरेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कपिल बाजपेई, महानगर अध्यक्ष दिलीप बंसल व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।