अपनी जनगणना खुद करिए, स्व गणना सात से 21 मई तक
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- April 2, 2026
- 0
- 45
- 1 minute read
पीलीभीत। यह पहली बार है जब आप अपनी जनगणना खुद कर सकेंगे। एप के जरिए 33 सवालों के जवाब और एक अन्य विवरण सहित कुल 34 कॉलम भरने होंगे। इसके बाद प्रगणक घर आकर विवरण का सत्यापन करेंगे। स्व गणना सात से 21 मई तक चलेगी। जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। दो बैच में 36-36 फील्ड ट्रेनरों को तीन- दिन का प्रशिक्षण दिया गया है। यह फील्ड ट्रेनर प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे। वहीं, प्रगणकों की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। अप्रैल में प्रगणकों के प्रशिक्षण की तैयारी है। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल है। पूरा काम एप के जरिए होगा। प्रगणक घर – घर जाकर जानकारी फीड करेंगे। संबंधित सवालों के जवाब भरे जाएंगे।
दो चरणों में होगी गणना, 15 चार्ज अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी
जिला जन गणना अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रसून द्विवेदी ने बताया कि एक अप्रैल 2026 से जनगणना 2027 की शुरुआत का प्रतीक है। पिछली जनगणना वर्ष 2010-11 में की गई थी। इस बार जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में मकानों की सूची बनेगी। यह एक अप्रैल से 30 सितंबर 2026 के बीच होगी । दूसरे चरण में नौ से 28 फरवरी 2027 तक जनगणना होगी। जनगणना के लिए 15 चार्ज अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभी पांच तहसील और 10 नगर निकायों को मिलाकर 15 चार्ज बनाए गए हैं। सभी तहसीलदार और ईओ चार्ज अधिकारी रहेंगे। एसडीएम सुपर विजन अधिकारी रहेंगे। डीएम प्रमुख जनगणना अधिकारी हैं।
4600 से अधिक प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे 72 फील्ड ट्रेनर
प्रशिक्षण ले चुके 72 फील्ड ट्रेनर गणना प्रगणकों को ट्रेनिंग देंगे। जनगणना के लिए 4600 से अधिक प्रगणक लगाए जाएंगे। इनकी ड्यूटी लगाई जा रही है। प्रगणकों की निगरानी के लिए सुपरवाइजर की तैनाती की जाएगी।