इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप से कांपी धरती; सुनामी ने ली महिला की जान,कई इमारतें जमींदोज, अलर्ट जारी
- राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- April 2, 2026
- 0
- 47
- 1 minute read
जकार्ता/टेर्नेंट। इंडोनेशिया के पूर्वी क्षेत्र में गुरुवार (2 अप्रैल) तड़के आए एक शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। रिक्टर स्केल पर 7.4 की तीव्रता वाले इस भूकंप के झटकों ने टेर्नेंट शहर सहित आसपास के द्वीपों को हिलाकर रख दिया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र मोलुक्का सागर में 35 किलोमीटर की गहराई पर था। इस भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद समुद्र में उठी सुनामी की लहरों ने तटीय इलाकों में तबाही के निशान छोड़ दिए हैं।
इमारतें जमींदोज
तटीय क्षेत्रों में कई घर और महत्वपूर्ण इमारतें ढह गई हैं। अमेरिकी मॉनिटरिंग सेंटर ने भूकंप के केंद्र से 1,000 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक लहरों की चेतावनी जारी की है। दहशत में लोगों की रात कटी और घरों से बाहर निकले लोग।
टेर्नेंट शहर में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग दहशत में आ गए और अपने घरों व दफ्तरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।
मुख्य भूकंप के बाद कम से कम दो और तेज झटके महसूस किए गए हैं, जो समुद्र तट से दूर दर्ज हुए। इससे लोगों में और अधिक डर व्याप्त है।
“अभी तटों पर न लौटें”
आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता ने नागरिकों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक स्थिति को आधिकारिक तौर पर ‘सामान्य’ घोषित न कर दिया जाए, तब तक वे समुद्र तटों या तटीय क्षेत्रों की ओर वापस न लौटें। राहत और बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में पहुँच रहे हैं और नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है।
भूकंपीय इतिहास और ‘रिंग ऑफ फायर’
28 करोड़ की आबादी वाला इंडोनेशिया दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है।
2018 का जख्म: सुलावेसी में आए भूकंप और सुनामी में 4,300 से अधिक लोग मारे गए थे।
2004 की त्रासदी
हिंद महासागर में आई सुनामी ने इंडोनेशिया के आचे प्रांत सहित कई देशों में 2.3 लाख लोगों की जान ले ली थी।
हालिया संकट
2022 में सियानजुर में आए 5.6 तीव्रता के भूकंप ने भी 602 लोगों की जान ली थी।

Tags: #AajKiTazaKhabar #TajaSamachar #NewsToday #IndiaNews #LiveUpdates #BigBreaking #NewsAlert #LatestNews #ViralNews #IndiaNews #TrendingNews #japanEarthquake #EarthquakeDisaster #ThousandsHomeless #ReliefNotReached #CrisisIn362Villages #GlobalAidNeeded #BreakingNews #TodayNews BreakingNews #LatestNews #Train#JapanNews#VandeBharat#HindiNews#Todaynews#DelhiNews#PoliticalTrustNews