दिल्ली महापौर के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, हरकत में आई सुरक्षा एजेंसियां
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- April 1, 2026
- 0
- 57
- 1 minute read
नई दिल्ली। दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित महापौर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गयीं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम, बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे सिविक सेंटर परिसर की सघन तलाशी अभियान शुरू किया। जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला है। आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।
पुलिस के अनुसार दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह के कार्यालय को ई-मेल के जरिए बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसमें कहा गया था कि अपराह्न 2.11 बजे के आसपास कार्यालय को उड़ा दिया जाएगा। ई-मेल कथित तौर पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ नामक समूह के नाम से भेजा गया है। सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत सूचित कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि महापौर कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और गहन जांच चल रही है। अब तक किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि एहतियात के तौर पर हर पहलू की जांच जारी है। मौके पर डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी तैनात हैं, जो परिसर की बारीकी से जांच कर रही हैं।
उधर, दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने इस धमकी को लेकर चिंता जतायी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार इंजन की सरकार होने के बाद भी शहर के प्रथम नागरिक भी सुरक्षित नहीं। नारंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि चार इंजन सरकार में दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था फेल हो गई है, दिल्ली महापौर तक सुरक्षित नहीं।