मुख्यमंत्री योगी की मां पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना बिहार से गिरफ्तार
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- March 31, 2026
- 0
- 55
- 1 minute read
अररिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ अपमानजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सालिम को यूपी एसटीएफ (STF) ने बिहार के अररिया जिले से गिरफ्तार कर लिया है। मौलाना पर आरोप है कि उसने एक मजहबी जलसे के दौरान मुख्यमंत्री की मां को लेकर बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारी आक्रोश फैल गया था।जानकारी के अनुसार, यूपी एसटीएफ ने सोमवार देर रात पूर्णिया जिले के दलमालपुर चौक के पास से मौलाना सालिम को हिरासत में लिया। अमौर सीट से AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मौलाना उनके विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं और AIMIM से जुड़े रहे हैं। हालांकि, शुरुआत में विधायक ने इसे अपहरण की आशंका बताया था, लेकिन बाद में पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह यूपी एसटीएफ की कानूनी कार्रवाई है। मौलाना अब्दुल्ला सालिम का एक वीडियो 6 मार्च को सामने आया था, जो रमजान के दौरान बिहार में आयोजित एक जलसे का बताया जा रहा है। वीडियो में मौलाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी का नाम लेकर अत्यंत आपत्तिजनक और विवादित बातें कही थीं। इस वीडियो के वायरल होते ही उत्तर प्रदेश में हिंदूवादी संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था, जिसके बाद बलरामपुर में मौलाना के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।
Tags: #AajKiTazaKhabar #TajaSamachar #NewsToday #IndiaNews #LiveUpdates #BigBreaking #NewsAlert #LatestNews #ViralNews #IndiaNews #TrendingNews #DigitalIndia #NewIndia #YogiAdityanath #BSNL4G #IndiaLeadingTheWorld #DigitalRevolution #UPIIndia #SelfReliantIndia #TechDrivenIndia #DigitalTransformation
