एआईएडीएमके ने जारी ती 17 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

 एआईएडीएमके ने जारी ती 17 उम्मीदवारों की तीसरी सूची
चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एआईएडीएमके ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एआईएडीएमके ने रविवार को अपनी तीसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में चेन्नई शहर की विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।
तीसरी सूची में 17 उम्मीदवारों के नाम
पार्टी के महासचिव ई पलानीस्वामी ने वरिष्ठ नेता आधी राजाराम को चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पूर्व मंत्री बी. वलारमथि और एस. गोकुला इंदिरा को क्रमशः थाउजेंड लाइट्स और अन्ना नगर सीटों से मैदान में उतारा गया है। तीसरी सूची में कुल 17 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी इससे पहले दो चरणों में 150 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा के लिए एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।