मयूरभंज में आए तूफान में तीन लोगों की मौत

 मयूरभंज में आए तूफान में तीन लोगों की मौत
मयूरभंज। रात आए तेज आंधी-तूफान ने मयूरभंज और पुरी जिलों में भारी नुकसान पहुंचाया। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11 बजे मयूरभंज जिला मुख्यालय बारीपदा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इसी दौरान दो लोग अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, लेकिन तेज तूफान के कारण उन्होंने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे पेड़ों से टकरा गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामदास हांसदा और नागेन मुर्मू के रूप में हुई है। हादसे में घायल तीन लोगों का इलाज बारीपदा जिला मुख्यालय अस्पताल में चल रहा है।