निदेशक (तकनीकी) एनएचपीसी का टनकपुर पावर स्टेशन दौरा, उत्कृष्ट कार्यों की सराहना
टनकपुर/उत्तराखण्ड –श्री सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी), एनएचपीसी ने 26 मार्च 2026 को टनकपुर पावर स्टेशन का दौरा किया। इस अवसर पर पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। परिसर में सीआईएसएफ की टुकड़ी द्वारा निदेशक (तकनीकी) को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
दौरे के दौरान निदेशक (तकनीकी) ने प्रशासनिक भवन, पावर हाउस, स्विचयार्ड, फोरबे, सिल्ट इजेक्टर, बैराज परिसर तथा इंडो-नेपाल नहर का निरीक्षण किया। उन्होंने सिल्ट इजेक्टर क्षेत्र में विकसित उद्यान तथा बैराज में स्थापित लॉग-बूम का उद्घाटन भी किया।
इस दौरान उन्हें पावर स्टेशन की उपलब्धियों एवं विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। निदेशक (तकनीकी) ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
